घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को, परिणाम 14 को, पूर्वी सिंहभूम जिले में आचार संहिता लागू

Points To Be Noted
2 Min Read

Ranchi: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों की घोषणा की।

निर्वाचन कार्यक्रम:

  • गजट अधिसूचना: 13 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच: 22 अक्टूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर
  • मतदान: 11 नवंबर
  • मतगणना: 14 नवंबर

आचार संहिता लागू:

चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।
प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयारियां शुरू।

नए प्रावधान:

  • पहली बार ईवीएम पर प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें लगाई जाएंगी, ताकि मतदाताओं को पहचानने में आसानी हो।
  • निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के लिए कई तकनीकी सुधार किए हैं।

मतदाता संख्या:

  • कुल मतदाता: 2,55,823
  • पुरुष मतदाता: 1,24,899
  • महिला मतदाता: 1,30,921
  • महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक।
  • पुनरीक्षण के दौरान पुरुष मतदाता बढ़े 1,585, महिला मतदाता बढ़ी 2,871।

मतदान केंद्र:

  • घाटशिला क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र 218 लोकेशन पर बनाए गए।
  • 12 नए केंद्र जोड़े गए, 3 केंद्रों का विलय किया गया।
  • आयोग ने केंद्रों के रेशनलाइजेशन पर जोर दिया।

प्रशासनिक तैयारी:

  • चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की तैयारी पूरी।
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की टीम इस हफ्ते घाटशिला दौरा करेगी।

राजनीतिक परिप्रेक्ष्य:

  • हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में यह पहला उपचुनाव है।
  • चुनावी घोषणा के साथ राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *